{"_id":"65b2d0497835e729f20b6277","slug":"accused-of-raping-a-minor-by-driving-away-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1030-336809-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म का आरोपी बिहार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
विज्ञापन
I
II- आरोपी के कब्जे से नाबालिग को किया बरामद
I
I
I
Iनाबालिग को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
I
I
I
Iनेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री के बिना बताए कहीं चले जाने की शिकायत की थी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की गई। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया।
I
Iटीम को जांच में पता चला कि नाबालिग को गुड्डू साहनी नाम का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर आरोपी गुड्डू निवासी चेलाहटाल थाना बंजरिया मोतिहारी जिला पूर्वी चंपारण बिहार को पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से नाबालिग को बरामद किया। पूछताछ में नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया जाना बताया। जिसके बाद मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।I