{"_id":"604bbd838ebc3ed3d535e81e","slug":"accused-of-molesting-a-minor-by-showing-pornographic-videos-city-news-drn373466820","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी का आरोप, पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी का आरोप, पांच पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे भाई को बाल कटवाने लेकर गई नाबालिग को नाई ने अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़खानी कर दी। परिजनों ने जब दुकान जाकर इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के साथ ही उनके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पटेलनगर पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया गया कि दिलशाद नाई की दुकान चलाता है। एक माह पहले वह अपने छोटे बेटे को बाल कटवाने उसकी दुकान पर ले गया था। साथ में उसकी 10 वर्षीय बेटी भी थी। कुछ देर बाद वह बेटी और बेटे को वहीं छोड़कर घर वापस आ गए। इसी बीच दिलशाद ने उसकी नाबालिग बेटी को अश्लील वीडियो दिखाया और उसके साथ छेड़खानी की। बाल कटाकर वापस घर आने पर बेटी ने इसकी जानकारी दी।
शिकायत कर्ता के मुताबिक जब उन्होंने दुकान जाकर इसका विरोध किया तो दिलशाद ने अपने चार भाइयों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। चौकी इंचार्ज आईएसबीटी राजीव धारीवाल ने बताया कि शिकायत पर आरोपी दिलशाद और चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।