फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Orders to file case against Max Hospital management, missing jewelery Accused

Dehradun: मैक्स अस्पताल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश, भर्ती महिला के जेवर गायब होने सहित लगे कई आरोप

Thu, 04 Aug 2022 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 03:59 PM IST
सार

देहरादून निवासी विशाल अग्रवाल ने मैक्स अस्पताल के खिलाफ अदालत में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने अपनी मां के गहने गायब होने सहित कई शिकायत की। कोरोना के इलाज के लिए 23 मार्च 2021 को अस्पताल उन्होंने अपनी मां को अस्पताल में भर्ती कराया था। 

विज्ञापन
Orders to file case against Max Hospital management, missing jewelery Accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के मैक्स अस्पताल के प्रबंधन पर भर्ती महिला के जेवर गायब करने का आरोप लगा है। महिला के परिजनों ने मामले में पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो परिजनों ने कोर्ट की शरण ली। अपर मुख्य न्यायिक मिजिस्ट्रेट निहारिका मित्तल गुप्ता की अदालत ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


घटना कोरोना काल की है। देहरादून निवासी विशाल अग्रवाल ने मैक्स अस्पताल के खिलाफ अदालत में शिकायत दी कि उनकी माता सावित्री देवी को कोरोना के इलाज के लिए 23 मार्च 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका उपचार करीब डेढ़ माह तक चला। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते दो जून 2021 को उनकी माता का निधन हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी माता की अंतिम कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी अस्पताल ने उन्हें आइसीयू में ही रखा और कोविड प्रोटोकाल का भी पालन नहीं किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Teachers News: एक ही जगह तैनात अशासकीय स्कूलों के शिक्षक पति-पत्नी दोनों को मिलेगा अब मकान किराया भत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल वार्ड से कोविड वार्ड में शिफ्ट करते समय अस्पताल प्रबंधन ने उनकी माता के जेवर और सैंडल निकाल कर कहीं रख दिए। मरीज की मौत के बाद उनका शव परिवार को सौंप दिया गया, लेकिन जेवर नहीं लौटाए गए। आरोप है कि कई बार जेवर व अन्य सामान की मांग करने के बावजूद उन्हें अस्पताल प्रबंधन से मायूसी ही हाथ लगी। विशाल अग्रवाल ने कोर्ट को बताया कि इस संबंध में 16 अगस्त 2021 को उन्होंने राजपुर थाना पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अदालत ने राजपुर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed