फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of misdemeanor on uncle

चाचा पर सात वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप

Sun, 08 Dec 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of misdemeanor on uncle
देहरादून। एक युवती ने अपने चाचा पर सात वर्ष तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके अलावा चाची पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। यहां की एक युवती की शादी शहर क्षेत्र के एक परिवार के बेटे से गत अप्रैल में हुई थी। शादी के बाद जब उसने अपने पति से चाचा के हैवानियत के बारे में बताया तो उसके पति ने चाचा के खिलाफ कार्रवाई की सलाह दी। इस पर पीड़िता ने अब प्रेमनगर थाने में शिकायत की है। युवती की शिकायत के अनुसार जब वह 16 साल की थी तब उसका चाचा उस पर बुरी नजर रखता था। एक दिन उसने जबरन दुष्कर्म किया। यह बात उसने अपने घरवालों को बताना चाह रही थी तो उसकी चाची ने डांट दिया और जान से मारने को डराया धमकाया। इस पर वह चुप हो गई। इसके बाद चाचा ने दबाव बनाकर सात साल तक दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष प्रेमनगर धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed