फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of kidnapping and raping a minor sent to jail

Dehradun News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Sun, 02 Jun 2024 05:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a minor sent to jail
कालसी तहसील क्षेत्र की किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले 10 दिनों तक मामला राजस्व पुलिस के पास लंबित पड़ा रहा। 27 मई को राजस्व पुलिस से मामला कालसी थाना पुलिस को स्थानांतरित हुआ। पुलिस ने चौथे दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कालसी तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 17 मई को राजस्व पुलिस तहरीर दी थी। उसने बताया था कि उनकी 13 वर्षीय बेटी को एक स्थानीय युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में राजस्व पुलिस ने इच्छा के विरुद्ध शादी की नीयत से अपहरण और धमकी देने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। करीब 10 दिनों तक राजस्व पुलिस के पास मामला लंबित रहा। उसके बाद मुकदमा कालसी थाने में स्थानांतरित हुआ। नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस को दिए बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं को बढ़ाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थाना प्रभारी कालसी वैभव गुप्ता ने बताया कि सोमवार को नाबालिग के 164 के बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed