फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of ignoring complaint of overspeeding car

Dehradun News: ओवरस्पीड कार की शिकायत को दरकिनार करने का आरोप

Thu, 14 Nov 2024 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of ignoring complaint of overspeeding car
हादसे का शिकार हुई कार कितनी दूर से ओवरस्पीड आ रही थी इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन, पुलिस को की गई एक शिकायत पूरे दिन वायरल हुई जिसमें एक ओवरस्पीड कार की शिकायत को पुलिस पर दरकिनार करने का आरोप लगा है। आरोप है कि एएसआई के पास जब युवक ने शिकायत तो उसे दुत्कार दिया गया। एसपी ट्रैफिक ने जब इसकी जांच कराई तो पता चला कि यह कार डायवर्जन से नहीं बल्कि बीच से ही गलत दिशा में आई थी। घटना हादसे से चंद मिनट पहले की है। हादसा करीब 1.33 मिनट पर हुआ और ओवरस्पीड का यह वाकया 1.05 मिनट का बताया जा रहा है। युवक का कहना है कि वह अपनी लेन में राजपुर रोड पर पैसेफिक मॉल के पास से गुजर रहा था। उसी वक्त सामने से यानी गलत दिशा से एक सफेद रंग की एसयूवी कार ओवरस्पीड आ रही थी। कार की रफ्तार इतनी थी कि वह उसे देखकर मॉल के भीतर जा घुसा। इसके बाद युवक ने अपनी कार से डायवर्जन पर पहुंचा। यहां पर एक एएसआई तैनात था। उससे उन्होंने इस कार की शिकायत की। लेकिन, एसआई ने युवक को वहां से भगा दिया। इसके बाद भी युवक ने अपनी शिकायत को जारी रखा। उन्होंने रात 1.34 बजे इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम से की।
विज्ञापन

इसके बाद युवक ने जिलाधिकारी और एसएसपी को ई-मेल से इस घटना की जानकारी दी। युवक ने जिस की कार की शिकायत की थी उसे उसने ह्यूंडई क्रेटा बताया था। हालांकि, सुबह जब हादसे की खबर देखी तो उसने हादसे की शिकार हुई कार को अपने सामने आई कार होने का दावा किया। नाम न बताने की शर्त पर युवक ने बताया कि यह वही कार थी जो हादसे का शिकार हुई है। हालांकि, हादसे का शिकार हुई कार टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस थी। दूसरी, तरफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में एसपी ट्रैफिक ने जांच कराई तो पता चला कि कार डायवर्जन की तरफ से नहीं आई थी। यह ह्यूंडई क्रेटा ही थी। लेकिन, बीच में ही किसी कट से गलत दिशा पकड़ी थी। कार की स्पीड भी सामान्य दिख रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed