फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of grabbing land by making fake documents

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन कब्जाने का आरोप

Thu, 31 Mar 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing land by making fake documents
फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन कब्जाने के आरोप में एसएसपी को शिकायत की गई है। मारखग्रांट के इस मामले में एसएसपी ने सीओ डोईवाला को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डोईवाला में बुल्लावाला-मारखमग्रांट निवासी यशवंत सिंह पाल ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जमीन पर भू माफिया की नजर है। भूमि उनके पिता ने 1980 में खरीदी थी। इसके अलावा 1999 में दो बीघा जमीन और खरीदी। इसमें चमन देई और वीर सिंह सहखातेदार थे, जो कि कानूनी कार्रवाई के तहत बंटवारा कर अलग-अलग कर ली गई थी। बीते 20 मार्च को दो व्यक्ति उनकी भूमि पर आए और भूमि पर अपना दावा करने लगे। आरोपियों ने कहा कि यह भूमि उन्होंने खिलपत सिंह से खरीदी है और जल्द ही इस पर कब्जा लेंगे।

शिकायतकर्ता और उनके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपित वहां से चले गए। शिकायतकर्ता ने जब अपने अधिवक्ता को मामले की जानकारी दी और उन्होंने ऑनलाइन भूमि के दस्तावेज चेक किए तो पता चला किसी खिलपत सिंह, अनिल कुमार और दिनेश सिंह की ओर से फर्जी दस्तावेज लगाकर उक्त भूमि पर अपना स्वामित्व दर्शाया गया है। आरोप है कि यह भूमि फर्जीवाड़ा कर किसी एजाज, अकरम, राशिद, शहजाद आदि को बेच दी गई है। जबकि भूमि के असली दस्तावेज उनके पास हैं और भूमि पर उनका स्वामित्व है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed