{"_id":"5f6e481c8ebc3e9bb80b905f","slug":"accused-of-giving-half-ration-to-dealer-and-indecency-city-news-drn35718446","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर पर मनमानी का आरोप, दुकान निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर पर मनमानी का आरोप, दुकान निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
चमनपुरी निरंजनपुर मैं राशन कार्ड सम्बंधी समस्याओं को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय मैं सीनियर इंस्?
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। निरंजनपुर के चमनपुरी स्थित सरकारी गल्ले की दुकान के डीलर पर स्थानीय लोगों ने मनमानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि राशन डीलर कार्डधारकों को आधा ही राशन दे रहा है। लोगों ने राशन की दुकान में बैठाए गए व्यक्ति पर महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया है।
इस संबंध में लोगों ने पूर्ति निरीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र में लोगों ने लिखा है कि कई बार राशन डीलर की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। सरकार की ओर से बीपीएल कार्डधारकों को फ्री में राशन दिया जा रहा है, लेकिन राशन डीलर उसमें से आधा ही दे रहा है। शिकायती पत्र में लिखा है कि अगर तीन अक्तूबर तक राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पांच अक्तूबर को जिलापूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस ने की राशन का कोटा बढ़ाने की मांग
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस सदस्यता समिति के प्रभारी मनीष नागपाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचकर डीएसओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने राज्य खाद्य योजना के तहत राशन का कोटा बढ़ाए जाने, गरीबों के राशन कार्ड बनाए जाने, दाल को सस्ते दामों में उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसके कारण उनके राशन का कोटा बढ़ाया जाना चाहिए। कहा कि कई गरीब ऐसे हैं, जिनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। इसलिए ऐसे लोगों के राशन कार्ड बनाया जाना चाहिए। राशन की दुकानों में दी जा रही दाल काफी महंगी है। इसे कम किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने राशन कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों को जल्द ही दूर करने की मांग की है।