फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of embezzlement on employees who went to the ATM

एटीएम में रुपये डालने गए कर्मचारियों ने किया गबन

Thu, 15 Apr 2021 01:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzlement on employees who went to the ATM
एटीएम मशीन में धन जमा करने गए कंपनी के दो कर्मचारियों ने पांच लाख रुपये का गबन कर लिया। रुपये जमा कराने वाली कंपनी सीएमएस इंफो की तहरीर पर दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले में डालनवाला थाने में सीएमएस इंफो सिस्टम के ब्रांच मैनेजर सतीश चंद्र ढौंढियाल ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गत तीन मार्च को कर्मचारी सहदेव और हीरा लाल निवासी जुलपगा, गरकोट, चमोली को एचडीएफसी बैंक से पैसा लेकर एटीएम में जमा करने जाना था। दोनों ने राजपुर रोड ब्रांच से पांच करोड़ 35 लाख रुपये कैश लिया और एटीएम में चले गए। जब ये सहारनपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पहुंचे तो पता चला कि इनमें से पांच लाख रुपये कम हैं। इन दोनों ने ही बैंक कर्मचारियों को इस बारे में सूचित भी किया।
विज्ञापन

बैंक से इन्हें सलाह दी गई कि अपने सारे एटीएम चेक कर लो। सारे एटीएम चेक किए गए तब पता चला कि बंजारावाला स्थित एटीएम में पांच लाख रुपये की कमी पाई गई। चूंकि, सारा पैसा सहदेव और हीरा लाल की देखरेख में ही था तो गबन इन दोनों ने ही किया है। इस शिकायत पर डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed