{"_id":"6729312528606b636f0cae54","slug":"accused-arrested-for-raping-and-impregnating-a-minor-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-539816-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नाबालिक से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नाबालिक से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सहसपुर थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने, दुष्कर्म और गर्भवती होने पर प्रसव के दौरान मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
29 अक्तूबर को थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। उसने बताया था कि शंकरपुर निवासी एक युवक उनकी नाबालिग पोती को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी भी कर ली। उसके बाद पोती का कुटरचित आधार कार्ड बनवा दिया था। महिला ने बताया कि पोती गर्भवती हो गई थी। 24 सितंबर को प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि युवक और उसके परिवार के लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रमुख आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। सोमवार को सहसपुर क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।