फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accurately Assess Additional Gas Demand During the Char Dham Yatra: CS

चारधाम यात्रा में गैस की अतिरिक्त मांग का सटीक आकलन करें : सीएस

Sat, 28 Mar 2026 08:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Accurately Assess Additional Gas Demand During the Char Dham Yatra: CS
कहा- राज्य में गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि राज्य में गैस व अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन और पूर्ति विभाग के अधिकारी चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ने वाली गैस की अतिरिक्त मांग का सटीक आकलन कर योजना बनाएं। साथ ही केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त ईंधन के मांग की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराएं।
मुख्य सचिव ने उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि यह समय ग्रीन एनर्जी की ओर तेजी से बढ़ने का है। सरकारी एवं निजी परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने तथा ट्रांसपोर्ट सेक्टर को ग्रीन एनर्जी आधारित बनाने के लिए कहा। सीएस ने गैस, कच्चा तेल एवं उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष निगरानी और सर्विलांस बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही विदेशी आयात पर निर्भरता कम करने के लिए लक्ष्य बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन


उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बनाएं
मुख्य सचिव ने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि यूरिया का अनावश्यक भंडारण न किया जाए। एग्रीटेक, फार्मर रजिस्ट्री और वास्तविक खेती के आंकड़ों को मैच करते हुए उर्वरक वितरण को लिंक कर दुरुपयोग रोका जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएनजी पाइपलाइन से संबंधित अनुमति तुरंत प्रदान करें। फार्मा सहित विभिन्न उद्योगों में पाइपलाइन आधारित गैस उपयोग और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दें। पिरूल ब्रिकेट, बायोगैस प्लांट, सोलर चूल्हे एवं सोलर कुकर को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। नगर निकायों को बायोगैस प्लांट बढ़ाने तथा ऊर्जा विभाग को वैकल्पिक ऊर्जा के विस्तार के लिए तेजी से कार्य करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्लाई चेन पर कड़ी निगरानी रखें
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि गैस एजेंसियों एवं वितरकों पर नियमित निगरानी रखी जाए। स्टॉक रजिस्टर की दैनिक जांच हो तथा आपूर्ति में असंतुलन होने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करें। शादी समारोह जैसे अवसरों के लिए भी अतिरिक्त गैस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक पैनिक होने से बचें। उन्होंने जनमानस तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन प्रेस ब्रीफिंग करने के भी निर्देश दिए। जिससे अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम व एल एल फैनई, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed