{"_id":"63fd1d6ae90ef3d446078294","slug":"accountant-property-dehradun-news-c-5-1-drn1054-90352-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: महिला अकाउंटेंट की 3.18 करोड़ की संपत्ति जब्त, FD के नाम पर हड़पे थे लोगों के पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: महिला अकाउंटेंट की 3.18 करोड़ की संपत्ति जब्त, FD के नाम पर हड़पे थे लोगों के पैसे
Tue, 28 Feb 2023 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 05:36 PM IST
सार
भारती देवी सहकारी समिति विकासनगर में कैशियर के पद पर तैनात थीं। उन्होंने बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति में निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा कराए।
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर लोगों का पैसा जमा कर धोखाधड़ी करने के मामले में सहकारी समिति विकासनगर की पूर्व अकाउंटेंट की प्रवर्तन निदेशालय ने 3.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इनमें विकासनगर में 12 फ्लैट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भारती देवी सहकारी समिति विकासनगर में कैशियर के पद पर तैनात थीं। उन्होंने बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति में निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा कराए। उन्हें वादा किया गया था कि इसका मोटा ब्याज मिलेगा। लेकिन, निवेशकों को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन
इसके बाद वर्ष 2020 में विकासनगर पुलिस ने भारती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले बताया गया था कि भारती देवी ने साढ़े तीन करोड़ रुपये का गबन किया है। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने भी इसकी जांच शुरू की। निदेशालय ने सोमवार को भारती देवी की 3.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन