फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident:Women health superintendent dies after being hit by goods train, crossing the line from under the flyover

हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला स्वास्थ्य सुपरिटेंडेंट की मौत,रेलवे फ्लाईओवर के नीचे से कर रही थीं लाइन पार

Sat, 19 Mar 2022 05:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर।
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Mar 2022 05:38 PM IST
सार

मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला स्वास्थ्य सुपरिटेंडेंट की मौत होने से गुस्साए लक्सर के व्यापारियों ने हंगामा किया। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की लक्सर में तैनाती थी।

विज्ञापन
Accident:Women health superintendent dies after being hit by goods train, crossing the line from under the flyover
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

रेलवे की महिला स्वास्थ्य सुपरिटेंडेंट की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घटना से नाराज व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही जल्द कस्बे में अंडरपास नहीं बनने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


हरिद्वार के देवपुरा निवासी गीता साहू (59) पत्नी मुरली मनोहर लक्सर स्थित रेलवे अस्पताल में स्वास्थ्य सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह ड्यूटी खत्म कर रेलवे फ्लाईओवर के नीचे से लाइन पार कर रही थीं। इस बीच वह लक्सर से मुरादाबाद की ओर जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गईं जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घटना से गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  होली पर भिड़े समुदाय, हरिद्वार में दो पक्षों में हुई मारपीट में कई घायल, एफआईआर दर्ज


लक्सर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज वर्मा भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने रेलवे विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही पूर्व विधायक संजय गुप्ता को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा पूर्व विधायक की ओर से चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व अंडरपास का शिलान्यास किया गया था।

चुनाव बीत गया, लेकिन अभी तक अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही अंडरपास नहीं बनाया जाता है तो व्यापार मंडल रेलवे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed