फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident Utility fell into Tons river three people including driver died in Kalsi Dehradun

Dehradun: कालसी के पास हादसा, वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरा, चालक समेत तीन लोगों की मौत

Sat, 14 Oct 2023 02:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Oct 2023 02:19 PM IST
सार

एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकाला।

विज्ञापन
Accident Utility fell into Tons river three people including driver died in Kalsi Dehradun
यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : amar ujala

विस्तार

क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर राजस्व क्षेत्र क्वानू के अंतर्गत पाटन में एक वाहन (यूटिलिटी) अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक हिमाचल प्रदेश के नेरूवा तहसील के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र लाल ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरजीत (35) पुत्र जगत राम निवासी ग्राम टिकरी, राकेश (26) निवासी सूरत सिंह ग्राम हिराहा, श्याम सिंह (48) पुत्र भामल निवासी ग्राम धनस के रूप में हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Pitru Amavasya: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, असम के सीएम बोले- सनातन धर्म नहीं हो सकता कभी खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ वहां पर हल्का मोड़ है। इस बात की आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed