फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident Paramilitary commando killed in collision with school bus Nainital Uttarakhand news in hindi

Accident: स्कूल बस की टक्कर से सैन्य कर्मी की गई जान, लेह लद्दाख में पैरामिलिट्री कमांडो छुट्टी पर था आया हुआ

Fri, 09 Dec 2022 01:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)I
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)I Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 09 Dec 2022 01:10 PM IST
सार

बस की टक्कर लगने से सैन्य कर्मी की जान चली गई। सैन्य कर्मी के मामा राजेंद्र ने बताया कि हिमांशु (24)  पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर कराया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है। 

विज्ञापन
Accident Paramilitary commando killed in collision with school bus Nainital Uttarakhand news in hindi
सैन्यकर्मी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानिया चौराहे पर स्कूल बस में बाइक सवार सैन्य कर्मी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सैन्य कर्मी को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया।

विज्ञापन


24 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा कानियां के रहने वाला था। शुक्रवार सुबह 7 बजे बाइक से घर की ओर आ रहा था। जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के समीप पहुंचाते ही चौराहे से एक स्कूल बस ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर खंभे से जा टकराया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Roorkee: कलियर और मंगलौर में दो दर्दनाक हादसे, पिता और तीन बच्चों समेत पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य कर्मी को आसपास के लोगों ने रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सैन्य कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सैन्य कर्मी के मामा राजेंद्र ने बताया कि मृतक पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर कराया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है। और वर्तमान में कुल्लू में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed