{"_id":"6977507b716ff5cebf0578a7","slug":"accident-on-yamunotri-highway-boulder-fell-on-bus-carrying-school-children-to-lakhamandal-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे पर हादसा: स्कूली बच्चों को लेकर लाखामंडल जा रही बस पर गिरा मलबा, शीशा तोड़कर अंदर घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे पर हादसा: स्कूली बच्चों को लेकर लाखामंडल जा रही बस पर गिरा मलबा, शीशा तोड़कर अंदर घुसा
Mon, 26 Jan 2026 05:10 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Jan 2026 05:10 PM IST
सार
डामटा के पास राजमार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिससे पहाड़ी से आया चट्टानी मलबा बस के ऊपर आ गिरा।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हादसा हो गया। विकासनगर से 27 स्कूली बच्चों को लाखामंडल दर्शन करवाने लेकर जा रही बस पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आ गिरा। वहीं, बड़ा बोल्डर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। इससे बच्चों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक ने बस को किसी तरह संभाला और साइड लगाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हादसा डामटा के समीप हुआ। यहां राजमार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिससे पहाड़ी से आया चट्टानी मलबा बस संख्या uk07pa 0039 के ऊपर आ गिरा। मलबा इतना ज्यादा था कि बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गया।
विज्ञापन
Republic Day 2026: मुख्यमंत्री धामी ने आवासीय परिसर में फहराया ध्वज, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लगातार वाहनों को खतरा बना हुआ है। वहीं, थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत ने बताया कि घटना से किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, जिन्हें दूसरी बस से लाखामंडल दर्शन के लिए भेजा गया है।