फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Rishikesh-Badrinath highway devprayag collision between truck and dumper One dead one injured

Devprayag News: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक और डंपर की भीषण टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Tue, 15 Jul 2025 09:00 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Jul 2025 09:00 AM IST
सार

देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहा एक खाली डंपर और श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहे एक ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident on Rishikesh-Badrinath highway devprayag collision between truck and dumper One dead one injured
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डंपर चालक घायल हो गया। यह दुर्घटना देवप्रयाग के पास मूल्यगांव स्थित पतंजलि आश्रम के समीप हुई।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि मंगलवार सुबह देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहा एक खाली डंपर और श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहे एक ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक उसमें बुरी तरह फंस गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्कूलों की प्रार्थना सभा में आज से बच्चे पढ़ेंगे श्रीमद्भगवद् गीता, समझेंगे वैज्ञानिक दृष्टिकोण

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले ट्रक चालक की पहचान ताजबर सिंह पुत्र श्री गोविंद, निवासी गणेश नगर, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। वहीं, डंपर चालक महावीर महर पुत्र सुर्जन सिंह, ग्राम ज्ञानासु, टिहरी घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा दोनों वहानो को सड़क से हटा कर साइड कर दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed