फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Rishikesh-Badrinath Highway Boulder fell on a vehicle going to Dehradun one dead four injured

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: शिवानंदी के पास देहरादून जा रहे वाहन पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, चार घायल

Tue, 12 Aug 2025 06:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Aug 2025 06:10 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव से एक इको वाहन देहरादून जा रहा था। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। शिवानंदी के समीप से वाहन पर पहाड़ी से एक बोल्डर आ गिरा।

विज्ञापन
Accident on Rishikesh-Badrinath Highway Boulder fell on a vehicle going to Dehradun one dead four injured
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी के समीप एक इको वाहन पर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चालक सहित अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि मंगलवार को चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव से एक इको वाहन देहरादून जा रहा था। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। शिवानंदी के समीप से वाहन पर पहाड़ी से एक बोल्डर आ गिरा। हादसे में नंदा देवी (60) पत्नी गोपाल सिंह, निवासी ग्राम तोरती की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


Uttarakhand: धराली आपदा के सप्ताहभर बाद भी लापता लोगों से संपर्क नहीं, मलबे में तलाश जारी; आज भी भारी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चालक महावीर सिंह, यशोदा देवी, शंभूराम और वीरल घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. मनीष कुमार ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed