{"_id":"6a2982bf5da40d6e2a02d975","slug":"accident-on-kedarnath-route-two-youths-fell-into-a-gorge-while-taking-shortcut-one-died-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ मार्ग पर हादसा: शॉर्टकट से उतरते समय दिल्ली-यूपी के दो युवक खाई में गिरे, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: शॉर्टकट से उतरते समय दिल्ली-यूपी के दो युवक खाई में गिरे, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Wed, 10 Jun 2026 09:05 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:05 PM IST
सार
Kedarnath Yatra: यूपी और दिल्ली के दो युवक शॉर्टकट रास्ते से नीचे उतर रहे थे। इस दौरान दोनों का पैर फिसल गया और दोनों खाई में गिर गए।
विज्ञापन
केदारनाथ मार्ग पर यात्री खाई में गिरे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पोल संख्या 337-340 के बीच शॉर्टकट मार्ग से नीचे उतरते समय दो श्रद्धालुओं का पैर फिसल गया और वे गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना दोपहर 1:23 बजे हुई। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस और सेक्टर अधिकारी को मौके पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने घायल मोहित (27) निवासी गोकुलपुरी, उत्तर-पूर्वी दिल्ली को खाई से निकालकर छोटी लिनचोली स्थित मेडिकल रिलीफ पोस्ट पहुंचाया। जांच में पैर में फ्रैक्चर के कारण उन्हें उपचार के लिए गौरीकुंड भेजा गया।
विज्ञापन
Uttarakhand: फूलों की घाटी से लापता हुआ हरियाणा का पर्यटक, नहीं पा रहा संपर्क, पुलिस-एसडीआरएफ खोज में जुटी
वहीं, वाईएमएफ और आपदा मित्रों ने दूसरे युवक प्रियांशु शुक्ला (27) निवासी फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश को रेस्क्यू कर भीमबली मेडिकल रिलीफ पोस्ट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को वैधानिक कार्रवाई के लिए गौरीकुंड होते हुए जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं परिवार को सूचना दे दी गई है।