{"_id":"6a298809df187d70ce03d96b","slug":"accident-on-india-china-border-truck-transporting-a-broken-down-thar-vehicle-overturns-near-mana-one-died-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत चीन सीमा पर हादसा: माणा के पास खराब थार को लेकर आ रहा ट्रक सड़क पर पलटा, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत चीन सीमा पर हादसा: माणा के पास खराब थार को लेकर आ रहा ट्रक सड़क पर पलटा, एक युवक की मौत
Wed, 10 Jun 2026 09:37 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:37 PM IST
सार
यात्री थार से माणा गांव के पास गए थे। वहां थार खराब हो गई। इस दौरान एक ट्रक के माध्यम से थार को बदरीनाथ लाया जा रहा था, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
माणा के पास ट्रक हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारत चीन सीमा पर बुधवार को माणा से आगे घस्तोली में खराब थार को लेकर आ रहा ट्रक सड़क पर पलट गया। इस दौरान वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक खराब थार(UK07HH 7712) को ट्रक(UP81CT 7683) के माध्यम से बदरीनाथ लाया जा रहा था। इसी दौरान मूसापानी में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Uttarakhand: फूलों की घाटी से लापता हुआ हरियाणा का पर्यटक, नहीं पा रहा संपर्क, पुलिस-एसडीआरएफ खोज में जुटी
विज्ञापन
दुर्घटना में मिंटू पुत्र जयवीर(21), निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टीम ने घायल को तत्काल बदरीनाथ अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे व्यक्ति जितेन्द्र(47) निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश सकुशल है।