{"_id":"6671c54e2b963993d8071073","slug":"accident-on-haridwar-delhi-highway-in-roorkee-vehicle-hits-bike-rider-dies-on-the-spot-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हादसा, वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हादसा, वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Tue, 18 Jun 2024 11:06 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:06 PM IST
सार
Roorkee Accident News: बाइक सवार अली अब्बास कोर विवि की तरफ से मंगलौर जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार- दिल्ली हाईवे पर रुड़की बाईपास के पास मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बाइक सवार अली अब्बास (35) निवासी हल्का मोहल्ला मंगलौर, कोर विवि की तरफ से मंगलौर जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Roorkee: हिसार एक्सप्रेस से राजस्थान जा रही महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
विज्ञापन
टक्कर किसने मारी है, यह पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाल ने बताया कि मृतक मैकेनिक का काम करता था। शव को उठाने के बाद अस्पताल भेजा गया।