फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on gangotri highway veterinary doctor and three other killed

उत्तराखंड: गढ़वाल में तीन दर्दनाक हादसे, कार खाई में गिरने से पशु चिकित्सक समेत चार की मौत

Sun, 29 Apr 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 29 Apr 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
Accident on gangotri highway veterinary doctor and three other killed

उत्तराखंड के गढ़वाल में तीन अलग-अलग हादसों में पशु चिकित्सक समेत चार लोगों की मौत हो गई। गंगोत्री हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पशु चिकित्सक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि डेयरी विभाग के प्रबंधक सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बैंजरों के पास भी दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दोनों दुर्घटनाओं की वजह तेज रफ्तार रही है।

विज्ञापन


डेयरी विकास विभाग का अनुबंधित वाहन रविवार को ब्रह्मखाल से उत्तरकाशी लौट रहा था। शाम चार बजे गंगोत्री हाईवे पर नालूपाणी के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पिलर को तोड़ते हुए करीब सौ मीटर नीचे भागीरथी के किनारे जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार डेयरी विभाग के पशु चिकित्सक डा. जय सिंह (30) पुत्र स्व. प्यारेलाल निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि डेयरी विभाग के प्रबंधक चौधरी हरी सिंह (55) निवासी मथुरा (उत्तर प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में दो ही लोग सवार थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार और हाईवे पर अंधा मोड़ बताया जा रहा है। हादसे में मृत चिकित्सक के पिता का करीब 15 दिन पहले ही निधन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शाम करीब साढ़े चार बजे गंगोत्री हाईवे पर मातली में एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही विश्वनाथ सेवा की बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक राहुल बिष्ट (28) पुत्र महावीर बिष्ट निवासी नाकुरी की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा नगुण चिन्यालीसौड़ निवासी प्रमोद नौटियाल (30) पुत्र सुंदरलाल नौटियाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

Accident on gangotri highway veterinary doctor and three other killed
accident

थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। बड़ेथी चुंगी के पास पुलिस के रोकने पर भी वह नहीं रुका। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

बैजरो-पोखड़ा-कोटद्वार मोटर मार्ग पर काणाखेत के पास एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। उनके परिजनों ने आपसी समझौता कर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बीरोंखाल ब्लाक के किशाणों गांव निवासी अरविंद सिंह पुत्र दिलवर सिंह (25) अपनी नई कार से शनिवार देर शाम अपने गांव किशाणों से घनियाखाल जा रहा था। रास्ते में उससे पोखड़ा ब्लाक के ग्राम घंडियाल निवासी सुरेश कुमार पुत्र नंदलाल (25) ने लिफ्ट ली।

कुछ दूर जाने के बाद काणाखेत के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 150  मीटर गहरी खाई में जा गिरी। रात तक अरविंद के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रात को अंधेरा अधिक होने के कारण उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक बार फिर उसको ढूंढना शुरू कर दिया। कुछ देर खोजबीन करने के बाद कार काणाखेत के पास करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरी नजर आई।

मौके पर पहुंचे लोगों ने कार के अंदर दोनों युवकों को मृत पड़े देखा। ग्रामीणों ने दोनों की शिनाख्त अरविंद सिंह और सुरेश कुमार के रूप में की। दोनों के परिजनों ने दुर्घटना के कारण मौत होने पर आपसी लिखित समझौते के बाद शव को अपने-अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed