{"_id":"6a045bcbe20502b9b80e841f","slug":"accident-on-badrinath-highway-head-on-collision-between-bus-and-truck-in-kuhed-chaos-and-screams-ensue-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: कुहेड़ में बस और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: कुहेड़ में बस और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, मची चीख पुकार
Wed, 13 May 2026 04:44 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 13 May 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर चमोली बाजार के पास कुहेड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।एक बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन आपस में बुरी तरह चिपक गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों, पुलिस प्रशासन और 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को हल्की चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों को अलग करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जबकि पुलिस ने यातायात बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए।
विज्ञापन