{"_id":"69a28add0118d26da505e69c","slug":"accident-near-shiv-mandir-band-vehicle-falls-into-200-meter-deep-ditch-one-dead-vikasnagar-dehradun-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: शिव मंदिर बैंड के पास दर्दनाक हादसा, वाहन 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: शिव मंदिर बैंड के पास दर्दनाक हादसा, वाहन 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा, एक की मौत
Sat, 28 Feb 2026 12:03 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:03 PM IST
सार
शिव मंदिर बैंड के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
वाहन हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून के थाना त्यूणी क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांडा बैंड से नीचे शिव मंदिर बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी पुलिस बल और राहत-बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर वाहन सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा मिला। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश थापा (48 वर्ष), निवासी त्यूणी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की सिपाही नहीं कमांडर बनने की चाह, पीसीसी में पद के लिए लंबी सूची
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की सहायता से अन्य संभावित सवारियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वाहन के आसपास अन्य कोई व्यक्ति नहीं मिला।