फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident near Badrinath Highway: Meerut passengers Car fell into Kaudiyala, returning after visiting Kedarnath, rescue

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: केदारनाथ से लौट रहे मेरठ के यात्रियों की कार कौड़ियाला के पास खाई में गिरी, रेस्क्यू जारी

Wed, 13 Jul 2022 07:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Jul 2022 07:23 PM IST
सार

केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मेरठ के यात्रियों का वाहन बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंची रेस्क्यू शुरू कर दिया है। नदी किनारे गाड़ी की नंबर प्लेट,कैरी बैग,मोबाइल व आधार कार्ड मिले, जिससे ये अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिर गई है।

विज्ञापन
Accident near Badrinath Highway: Meerut passengers Car fell into Kaudiyala, returning after visiting Kedarnath, rescue
एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गई। कार में केदारनाथ धाम की यात्रा कर लौट रहे मेरठ के चार लोग सवार थे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अब तक चारों लोगों का कुछ भी अता पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


बुधवार तड़के ब्यासी चौकी पुलिस को स्थानीय होटल संचालक से कौड़ियाला के पास एक कार के अनियंत्रित होकर गंगा में गिरने की सूचना मिली। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रस्सी के सहारे टीम खाई में उतरी, जहां एक कार की नंबर प्लेट, बैग, मोबाइल आदि सामान पड़ा था।
विज्ञापन


एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बैग में एसडीआरएफ को उत्तरप्रदेश के मेरठ के शास्त्रीनगर के रहने वाले पंकज शर्मा (52) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा का आधार कार्ड मिला। पुलिस ने पंकज शर्मा के परिजनों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  भूस्खलन से बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद, तस्वीरों में देखें नदियों का रौद्र रूप

परिजनों ने बताया कि पंकज शर्मा के साथ गुलवीर जैन (40) पुत्र दर्शन लाल जैन, नितिन (25 वर्ष) पुत्र राजेश, हर्ष गुर्जर (19 वर्ष) पुत्र संजय तिवारी मेरठ से केदारनाथ धाम पहुंचे थे। सभी लोग मेरठ के शास्त्रीनगर के ही रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार को सभी लोग केदारनाथ धाम से वापस लौट रहे थे। निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि प्राथमिक तौर तो लग रहा है कार गंगा में गिर गई होगी। पानी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, इसलिए सर्च अभियान के लिए डीप डाइविंग टीम की मदद ली गई। टीम सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अब तक चारों लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed