कार के उड़े परखच्चे, सुरक्षित बचे सभी पांच सवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं जाको राखे साईयां मार सके न कोय ऐसा ही बुधवार को मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास हुआ। टिहरी से देहरादून आ रही एक कार के गहरी खाई में गिरने से परखच्चे उड़ गए। लेकिन कार में सवार पांचों छात्र बच गए।
सुआखोली और कपलानी के बीच डेढ़ महीने में कार दुर्घटना का यह तीसरा मौका है। इससे पहले गत माह में उत्तरकाशी से देहरादून आ रहे चार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के तीन दिन बाद ही टिहरी से देहरादून जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे धनोल्टी से देहरादून लौट रहे एक इंस्टीट्यूट के छात्रों की मारुति जेन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
कार से बाहर छिटक गए थे पांचों छात्र
कार में सवार छात्रा महापारा पुत्री मुमताज अगरकर निवासी डोडा, अंकित चौधरी पुत्र सतीश चौधरी बनत गांव शामली, आदित्य चौधरी पुत्र दिनेश चौधरी निवासी बनत गांव शामली, वंदना पुत्री लक्ष्मण नेपाल और काजल पुत्री राम बहादुर निवासी नेपाल कार में सवार थे।
सभी साईं इंस्टीट्यूट में बीटेक के छात्र हैं और जाखन में रहते हैं। कार गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी छात्र कार से छिटक गए थे। ग्रामीण दिनेश और माखन ने पांचों छात्रों को लंढौर कम्युनिटी अस्पताल ले गए। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई थी।