फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Rudraprayag: Three women died in Chirbatiya due to being buried in the soil, SDRF team reached the spot

रुद्रप्रयाग में हादसा: चिरबटिया में मिट्टी खदान का ऊपरी हिस्सा टूटने से तीन महिलाएं दबीं, प्रशासन ने निकाले शव

Thu, 03 Mar 2022 08:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Mar 2022 08:04 PM IST
सार

घर की लिपाई के लिए महिलाएं मिट्टी लेने गई थी, लेकिन जब कई घंटों तक नहीं लौटी तो परिजन ढूंढ खोज में निकले। 

विज्ञापन
Accident in Rudraprayag: Three women died in Chirbatiya due to being buried in the soil, SDRF team reached the spot
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिरबटिया लुठियाग गांव में मिट्टी लेने गई तीन महिलाओं की खदान का ऊपरी हिस्सा टूटने से उसमें दब गईं। डीडीआरएफ व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी में दबे शवों को निकाला। साथ ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर बाद लगभग ढाई बजे लुठियाग गांव निवासी आशा देवी (40) पत्नी दिनेश सिंह, माला देवी (52) पत्नी दर्शन सिंह और सोना देवी (48) पत्नी पूरण सिंह सहित छह महिलाएं चिरबटिया से लगभग एक किमी दूर टिहरी जनपद के घनसाली तहसील क्षेत्र के थाती गांव में मिट्टी लेने गए थे। खदान से लंबे समय से हो रही खुदाई के कारण यह सुरंग जैसी हो गई थी।
विज्ञापन


साथ गई अन्य महिलाओं ने दी घटना की  जानकारी
तीनों महिलाएं काफी अंदर तक जाकर मिट्टी खोदने लगीं। तभी, खदान के ऊपर की तरफ का बड़ा हिस्सा टूटकर महिलाओं के ऊपर जा गिरा, जिससे वे तीनों दब गईं। अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी गांव में दी। जिस पर परिजनों के साथ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही जखोली तहसील प्रशासन, राजस्व पुलिस और डीडीएमओ (जिला आपदा प्रबंधन रुद्रप्रयाग) को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...देहरादून: कॉलेज गेट के सामने छात्रा की गोली मारकर हत्या, युवक फरार, मौके पर पुहंची पुलिस

मौके पर पहुंचे जखोली के एसडीएम परमानंद राम ने घनसाली तहसील प्रशासन व पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को मिट्टी से बाहर निकाला गया। घटनास्थल टिहरी जनपद में होने के कारण घनसाली एसडीएम व पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों जनपद की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया। 

उप जिलाधिकारी परमानंद राम ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई घनसाली तहसील प्रशासन की ओर से जाएगी। इधर, डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना अपराह्न तीन बजे की है। एक साथ भारी मात्रा में मिट्टी गिरने से महिलाएं संभल नहीं पाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। इधर, ग्राम प्रधान दीपक कैंतुरा ने बताया कि ये तीनों महिलाएं खुदाई कर रही थीं, जबकि अन्य थैले भर रहीं थीं। तभी खदान का ऊपरी हिस्सा टूटकर इनके ऊपर गिर गया। घटना के बाद से प्रभावितों के घरों सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed