{"_id":"6a2033c5625b5f55d4004f85","slug":"accident-in-rudraprayag-army-truck-and-car-collide-in-narkota-five-injured-two-referred-to-srinagar-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग में हादसा: नरकोटा में आर्मी ट्रक और कार की टक्कर, पांच लोग घायल, दो श्रीनगर किए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग में हादसा: नरकोटा में आर्मी ट्रक और कार की टक्कर, पांच लोग घायल, दो श्रीनगर किए रेफर
Wed, 03 Jun 2026 07:37 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:37 PM IST
सार
रुद्रप्रयाग से लगभग पांच किलोमीटर आगे नरकोटा के समीप बुधवार दोपहर एक आर्मी ट्रक और कार के बीच टक्कर में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
नरकोटा में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर नरकोटा में बुधवार दोपहर एक आर्मी के ट्रक व एक कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इनमें दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। घटना दोपहर की है। जब ट्रक व एक कार के बीच टक्कर हुई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा, एस. द्विवेदी ने बताया कि घटना के बाद पांच घायलों को जिला चिकित्सालय में लाया गया। उन्होंने बताया जीतेन्द्र सिंह (25) निवासी देवाल चमोली, सुशीला देवी (40) निवासी लोहाजंग चमोली गंभीर घायल थे।
विज्ञापन
इनोवा गंगा में समाई: हादसे में मृत चारों लोगों की हुई शिनाख्त, क्रेन से बाहर निकाली गई कार, तीन लापता
विज्ञापन
जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर किया गया। उन्होंने बताया घायल शांति देवी (45) निवासी चांदपुर गढ़ी चमोली हिमांशु (14) निवासी लोहाजंग व भावेश (15) चांदपुर गढ़ी चमोली को भी चोटें आई हैं। उनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।
जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
दुर्घटना के कारणों व सड़क की स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्घटना स्थल के आसपास सड़क पर आए मलबे को तत्काल हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नरकोटा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के लिए सड़क किनारे रखी गई निर्माण सामग्री को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए, जिससे यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।