फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in rishikesh-gangotri highway Tehri, Vehicle reached Uttarkashi from Haridwar without green card

Accident In gangotri highway: बिना ग्रीन कार्ड हरिद्वार से उत्तरकाशी कैसे पहुंचा वाहन?  सख्त चेकिंग के दावों पर उठे सवाल

Thu, 26 May 2022 03:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 May 2022 03:21 PM IST
सार

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग चाक चौबंद व्यवस्थाएं होने का दावा कर रहा है। यह भी सख्त निर्देश हैं कि कोई भी वाहन बिना ग्रीन कार्ड भद्रकाली से आगे नहीं जा सकता है। बुधवार को बोलेरो वाहन बिना परमिट और बिना टैक्स जमा किए हुए ही यहां से निकल गया। 

विज्ञापन
Accident in rishikesh-gangotri highway Tehri, Vehicle reached Uttarkashi from Haridwar without green card
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेेरो वाहन के चालक के पास न तो वाहन का परमिट था और न ही वाहन का टैक्स जमा था। चारधाम यात्रा की सख्त चेकिंग के दावों के बीच बिना ग्रीन कार्ड ही यह वाहन कैसे उत्तरकाशी पार कर गया, यह सबसे बड़ा सवाल है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग चाक चौबंद व्यवस्थाएं होने का दावा कर रहा है। यह भी सख्त निर्देश हैं कि कोई भी वाहन बिना ग्रीन कार्ड भद्रकाली से आगे नहीं जा सकता है। बुधवार को बोलेरो वाहन बिना परमिट और बिना टैक्स जमा किए हुए ही यहां से निकल गया। वाहन का परमिट नौ मार्च 2021 को एक्सपायर हो चुका है जबकि टैक्स 30 नवंबर 2021 तक ही जमा है।
विज्ञापन


वाहन एप की जानकारी के मुताबिक, वाहन का इंश्योरेंस 22 सितंबर 2022 तक है और प्रदूषण 20 सितंबर 2022 तक है। कागजात पूरे न होने की वजह से वाहन को ग्रीन कार्ड जारी नहीं हो सकता। बुधवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कोटी गाड़ में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो भद्रकाली में चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग के बावजूद आगे चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना परमिट के बोलेरो वाहन भद्रकाली से आगे कैसे निकला। इसके बाद टिहरी, उत्तरकाशी तक भी किसी ने जांच की जहमत क्यों नहीं उठाई, इस पर सवाल उठने लाजमी है। नियम के अनुसार कोई भी वाहन चालक बिना परमिट के सवारियों को नहीं बैठा सकता है। बावजूद इसके दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो हाईवे पर कैसे दौड़ रही थी।

भद्रकाली में वाहनों को रोकने की मनाही है, क्योंकि वहां जाम लग रहा था। सुबह चार बजे से पहाड़ के लिए एंट्री शुरू हो जाती है। इसी दौरान सुबह किसी वक्त वह वाहन चकमा देकर निकल गया। यह बात सच है कि वाहन चालक के पास ग्रीन कार्ड नहीं था।
-सुनील शर्मा, आरटीओ प्रवर्तन, देहरादून

ये भी पढ़ें...Chardham:  नहीं थम रही तीर्थयात्रियों की मौतें, अब तक 76 ने दम तोड़ा, 50 से अधिक उम्र वालों के लिए स्वास्थ्य जांच जरूरी


दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन की फिटनेस पांच मई को हुई है। हो सकता है वाहन स्वामी ने परमिट के लिए आवेदन किया हो। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का बीमा, टैक्स और प्रदूषण नवंबर 2022 तक का है। चेक पोस्ट पर चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों की अधिक चेकिंग की जा रही है। हो सकता है चेक पोस्ट पर पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने ट्रेकिंग दल के उत्तरकाशी जाने की बात कही हो।
- चक्रपाणि मिश्रा, एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed