फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident in pauri.

उत्तराखंडः पौड़ी में भीषण हादसा, 3 की मौत

Mon, 02 Mar 2015 01:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी Updated Mon, 02 Mar 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
accident in pauri.

उत्तराखंड में त्रिपालीसैण से पौड़ी की तरफ आ रही एक वैगनआर कार पाबौ-पौड़ी मार्ग पर घंडियाल बैंड के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों पौड़ी की सीएसडी कैंटीन में कार्यरत थे। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया जिसे पौड़ी जिला अस्पताल से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी के सीएसडी कैंटीन में कार्यरत सात कर्मचारी शनिवार सुबह पौड़ी से त्रिपालीसैण के समीप स्थित भैरव मंदिर में पूजा करने गए थे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शनिवार की देर शाम सभी लोग त्रिपालीसैण से पौड़ी की तरफ लौट थे। इनमें चार लोग वैगनआर कार में सवार थे जबकि तीन अन्य दूसरी कार में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार रात करीब नौ बजे पौड़ी-पाबौ मार्ग पर घंडियाल बैंड के समीप पहुंची ही थी कि तभी अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में हुई इन लोगों की मौत

accident in pauri.

हादसे में कार में सवार कलुण गांव निवासी 50 वर्षीय कैप्टन वीरेंद्र सिंह रावत (सेवानिवृत्त) पुत्र नारायण सिंह रावत, सिरकिल गांव निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी (47) पुत्र गोविंद सिंह नेगी, गाड का मरगांव निवासी बलवीर सिंह रावत (52) पुत्र दयाल सिंह रावत की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में कार में सवार जखेड़ गांव निवासी ओम प्रसाद भट्ट (50) पुत्र राम प्रसाद भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रात में ही पौड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पौड़ी के एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए है। घायल ओम प्रसाद भट्ट को पौड़ी से श्रीनगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सीएसडी कैंटीन में रहेगा तीन दिन शोक

घंडियाल बैंड के समीप हुई कार दुर्घटना में सीएसडी कैंटीन पौड़ी के तीन कर्मचारियों की मौत होने के शोक में कैंटीन तीन दिन तक बंद रहेगी। सीएसडी कैंटीन के प्रबंधक विमल बड़थ्वाल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed