उत्तराखंड: दिल्ली से नैनीताल आ रही पर्यटकों की कार खाई में गिरी, छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह दिल्ली से देहरादून आ रही पर्यटकों की कार खाई में गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को बीडी पांडेय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, वैग्नार कार संख्या डीएल-एससीपी, 3575 अनियंत्रित होकर हल्द्वानी रोड पर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में दो परिवारों के छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा सुबह तकरीबन सात बजे हुआ।
सूचना पर प्रभारी एसओ मनुवर सिंह, कॉन्स्टेबल राजा राम, उमेश सती व अन्य मौके पर पहुंचे और घायल पर्यटकों को खाई से निकालकर 108 वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में कमल चावला पुत्र हेमराज निवासी सी-138 डीडीए फ्लेट जहांगीर पूरी पंजाबी बाग दिल्ली, कमल की पत्नी 26 वर्षीय दीपिका, 11 वर्षीय बेटी जाह्नवी, 40 वर्षीय सुरजीत निवासी सी-138 जहांगीरपुरी पंजाबी बाग दिल्ली, सुरजीत की पत्नी 32 वर्षीय शशि और बेटा 11 वर्षीय इशांत शामिल हैं। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।