{"_id":"5afbff3f4f1c1bdd408b5b1d","slug":"accident-in-meerut-pauri-highway-three-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-पौड़ी हाईवे पर हादसे का शिकार हुई कार, कार सवार दंपति और बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर हादसे का शिकार हुई कार, कार सवार दंपति और बेटे की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
accident in meerut pauri highway
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर से एकेश्वर आ रही एक कार मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर पिपलपानी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दंपति और उनके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर शवों का पंचनामा भर पोस्टर्माटम करवाया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह श्रीनगर निवासी पूर्व आर्मी कैप्टन एकेश्वर ब्लॉक से अपने मूल ग्राम छामा आ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान उनकी कार मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर पिपलपानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीपलपानी दिलिंदा बैंड के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
death in accident
जिसमें सवार पूर्व आर्मी कैप्टन महताप सिंह, उनकी पत्नी, व 23 वर्षीय पुत्र नवीन की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह साढ़े आठ बजे हुई। हादसे की सूचना के बाद उनके गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
शवों का खाई से निकालकर पौड़ी जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। महिताब सेंह का परिवार श्रीनगर डांग में रहता है। यहां उनका मकान है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया।
शवों का खाई से निकालकर पौड़ी जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। महिताब सेंह का परिवार श्रीनगर डांग में रहता है। यहां उनका मकान है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया।