फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Kotdwar Bolero going from Delhi to Thalisain lost control and fell into the river

Accident: कोटद्वार में हादसा...दिल्ली से थलीसैंण जा रही बोलेरो नयार नदी में गिरी, एक महिला की मौत, छह घायल

Wed, 21 May 2025 09:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बैजरो(कोटद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजरो(कोटद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 May 2025 09:49 PM IST
सार

बोलेरो दिल्ली से यात्रियों को लेकर निकली थी। रात करीब आठ बजे कार ग्राम सुकई के पास अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे की जानकारी घायलों ने ही अपने एक रिश्तेदार को दी।

विज्ञापन
Accident in Kotdwar Bolero going from Delhi to Thalisain lost control and fell into the river
- फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तराखंड के कोटद्वार में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर दिल्ली से थलीसैंण आ रही एक बोलेरो टैक्सी बैजरो और जिवई के बीच पूर्वी नयार नदी की खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, थलीसैंण थाना पुलिस, बीरोंखाल राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है, जबकि चालक समेत छह लोग घायल हैं। खाई से चार घायलों को निकालकर बीरोंखाल अस्पताल भेजा गया है। वाहन में कुल सात लोग सवार थे।

विज्ञापन


Roorkee: बरात की बस में झगड़े के बाद खूनी संघर्ष, युवक की चाकू से गोदकर हत्या, तीन घायल
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थलीसैंण से दिल्ली के बीच नियमित रूप से चलने वाली एक टैक्सी शाम को काशीपुर-रामनगर और धुमाकोट होते हुए थलीसैंण जा रही थी। जैसे ही टैक्सी हाईवे पर बैजरो से चार किमी आगे जिवई कस्बे की ओर बढ़ी, सुकई गांव के पास खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरा है। वाहन में सवार लोगों में एक घायल ने परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी, लेकिन वे भी सही स्थान नहीं बता सके। जिससे घायलों तक पहुंचने में काफी समय लग गया।

Trending Videos

रात के घुप अंधेरे में स्थानीय ग्रामीण खोजबीन करते रहे, इस बीच लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ी मुश्किल से घटनास्थल पर पहुंच सके। पुलिस और स्थानीय लोगों ने चार घायल सवारियों को घटना स्थल से निकालकर 108 सेवा के द्वारा बीरोंखाल अस्पताल भेजा है। घायलों ने बताया कि एक महिला बिंदेश्वरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई है। चालक समेत दो अन्य घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed