{"_id":"5d9652a18ebc3e93c418ba5f","slug":"abvp-surrounded-the-principal-to-increase-the-seat-vikas-nagar-news-drn321727644","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग पर एबीवीपी ने किया प्राचार्य का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग पर एबीवीपी ने किया प्राचार्य का घेराव
विज्ञापन
कॉलेज की मांग पर प्राचार्य का घेराव करते छात्रसंघ पदाधिकारी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष में सीटों की संख्या बढ़ाने समेत विभिन्न सूत्रीय मांगों के समर्थन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट का घेराव किया। प्राचार्य ने छात्रों को मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। एबीवीपी ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
संगठन के प्रांत छात्रावास प्रमुख शुभम गर्ग ने कहा कि लंबे समय से कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में सीट बढ़ोतरी मांग उठा रहे हैं। लेकिन कॉलेज प्रशासन इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हाल ही में श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध कई कॉलेजों में सीटों को बढ़ाया गया है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन को भी छात्रों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सीटें बढ़ानी चाहिए। कॉलेज के पुस्तकालय में भी किताबों का भारी टोटा बना हुआ है। छात्रों को सही समय पर किताब उपलब्ध नहीं हो पाती। इसके साथ ही शौचालय भी लंबे समय से टूटे पड़े हैं। जिस कारण सर्वाधिक परेशानी छात्राओं को उठानी पड़ती है।
घेराव करने वालों में इकाई अध्यक्ष अभिषेक चौहान, रजत राणा, सुमित टॉक, राहुल, फरमान, राजवीर पासवान, साहिब, दीक्षिता, शिवानी, अवनी थापा, प्रिया, अंजलि, कोमल, वंशिका, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञप्ति निकाल भरी जाए रिक्त सीटें
विकासनगर। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने भी छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट से मुलाकात कर विभिन्न संकायों में रिक्त सीटों को विज्ञप्ति निकाल भरने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि कॉलेज में बीए, एमए और एमकॉम विषय में अब भी कुछ सीटें रिक्त पड़ी हुई हैं। इन सीटों को विज्ञप्ति निकाल भरा जा सकता है। मुलाकात करने वालों में छात्रसंघ महासचिव अवनीश नौटियाल, प्रेमचंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।