फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ABVP students protested against Garhwal University

Dehradun News: एबीवीपी के छात्रों ने गढ़वाल विवि के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 13 Sep 2025 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
ABVP students protested against Garhwal University
Iविवि पर लगाया छात्रों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोपI
विज्ञापन

Iअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज परिसर में छात्रों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए विवि पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।I

Iप्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग करते हुए कहा, देहरादून में विवि का सह-कार्यालय पुनः स्थापित किया जाए। बताया, पहले यह कार्यालय महानगर में संचालित होता था, जिससे छात्रों की समस्याओं का तुरंत निपटारा होता था। लेकिन अब इसे मुख्य परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिसके चलते छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं, छात्रों ने स्नातकोत्तर शोध छात्रों की सीटों में वृद्धि और स्नातक व स्नातकोत्तर के रिक्त सीटों पर तुरंत प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग की। चेतावनी देते हुए कहा, अगर विवि प्रशासन इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं करता है, तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुमित कुमार, दिव्यांशु नेगी, विकास, चंद्र शेखर, ऋषभ मल्होत्रा, देवेन्द्र दानू, नवदीप राणा, गोविंद रावत आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed