फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ABVP protest in front of dehradun secretariat against the semester system

देहरादूनः छात्रसंघ चुनाव की हंगामेदार शुरुआत, कहीं बरसीं पुलिस की लाठियां तो कहीं चले लात-घूंसे

Wed, 28 Aug 2019 08:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Aug 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
ABVP protest in front of dehradun secretariat against the semester system
सचिवालय कूच करते एबीवीपी सदस्य - फोटो : अमर उजाला

शहर के डीएवी और डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में हंगामे की शुरुआत हो गई। मंगलवार को डीएवी कॉलेज में जहां जुलूस के दौरान बदतमीजी करने पर पुलिस ने छात्रों पर लाठियां फटकारी तो दूसरी ओर डीबीएस में एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूंसे चले। इससे माना जा रहा है कि चुनाव में बड़ा हंगामा होने के आसार हैं। ऐसे में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने तक पुलिस को पूरी सतर्कता बरतनी होगी। 

विज्ञापन


जुलूस के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी से अभद्रता, मुकदमा दर्ज
डीएवी पीजी कॉलेज में सत्यम शिवम संगठन के जुलूस के दौरान पूर्व महासचिव कपिल शर्मा ने मुख्य चुनाव अधिकारी से अभद्रता की। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारी। कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मंगलवार को डीएवी कॉलेज में सत्यम शिवम संगठन की ओर से जुलूस निकाला जा रहा था। कॉलेज कैंपस में जुलूस दो चक्कर पूरे कर चुका था। तीसरे चक्कर पर छात्रों का हुजूम फिर आया तो मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गोपाल क्षेत्री ने उन्हें रोक दिया। इस पर पूर्व महासचिव कपिल शर्मा का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन


उन्होंने वहीं डॉ. क्षेत्री के साथ बदतमीजी कर दी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो ग्रुप के कार्यकर्ता भी उग्र हो गए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां फटकारी। जुलूस निकाल रहे छात्रों को कॉलेज परिसर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बदतमीजी करने वाले कपिल शर्मा को पुलिस डालनवाला थाने ले गए। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में सीओ डालनवाला जया बलोनी ने बताया कि पुलिस की ओर से बलवे, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमे में कपिल समेत काफी छात्रों को आरोपित किया गया है। कपिल को नोटिस देकर रिहा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ हुए छात्र संगठन
लाठियां फटकारने के दौरान कई निर्दोष छात्र भी इसका शिकार हो गए। इसके विरोध में एनएसयूआई व अन्य संगठन विरोध में उतर आए। पहले चीफ प्रॉक्टर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी का घेराव भी किया। उन्होंने कॉलेज से पुलिस को बाहर करने की मांग रखी।

Trending Videos

एबीवीपी-एनएसयूआई में चले लात-घूंसे

डीबीएस पीजी कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव की रंगत नजर आने लगी है। कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। शिक्षकों ने किसी तरह मामला संभाला।

मंगलवार को डीबीएस कॉलेज में भी एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान किसी बात पर एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ता भिड़ पड़े। पहले गाली-गलौच हुई। इसके बाद बात लात-घूंसों तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ता देख कई शिक्षक बीच बचाव करने पहुंचे। किसी तरह उन्होंने दोनों पक्षों का समझाया। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस कार्रवाई नहीं की है। 

सख्ती के बावजूद एनएसयूआई ने की तालाबंदी

उच्च शिक्षा निदेशालय की सख्ती के बाद भी एनएसयूआई ने मंगलवार को सभी कॉलेजों में धरना-प्रदर्शन और तालाबंदी की। एनएसयूआई अध्यक्ष ने 31 अगस्त को सचिवालय कूच की चेतावनी दी है।
डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने का आश्वासन पूरा न करने के विरोध में एनएसयूआई की ओर से उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को प्रदेश के सभी कॉलेजों में तालाबंदी की गई। डीएवी में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में तालाबंदी कर धरना दिया गया। 

डीएवी, डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर पीजी कॉलेजों में एनएसयूआई ने तालाबंदी कर धरना दिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सौरभ मंमगाई के नेतृत्व में गांधी पार्क पर भी धरना दिया। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मंत्री के खिलाफ 31 अगस्त को सचिवालय कूच किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत भट्ट, प्रदेश सचिव आयुष गुप्ता, प्रदेश सचिव अंकिता पाल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष नित्यानंद, जिला महासचिव उर्वशी चौहान, हिमांशु रावत, उदित थपलियाल, राजेश भट्ट, विजय बिष्ट, अक्षत भट्ट, पंकज नेगी, मानसी, मनीषा नेगी, सागर भट्ट, नीतू बिष्ट, मिताली रावत, आसिफ मालिक, अभिषेक डोबरियाल आदि मौजूद रहे। 

एसजीआरआर के एनएसयूआई प्रत्याशी घोषित
एनएसयूआई ने एसजीआरआर पीजी कॉलेज में चार पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। एनसयूआई एसजीआरआर प्रभारी अभिषेक डोबरियाल ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर ओशिन कुनवाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सूरज सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर मेघा भट्ट और सहसचिव पद पर अजहर सैफी उनके प्रत्याशी होंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव आयुष गुप्ता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू कुमार, योगेंद्र भट्ट, विपिन बल्लभ भट्ट, आशीष पंवार, शुभम रावत, दमनजीत सिंह, आसिफ, शिवानी, बिलाल चौधरी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed