{"_id":"570e719d4f1c1ba3544a6af1","slug":"abvp-protest-against-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटाने को एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान हटाने को एबीवीपी का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Apr 2016 06:17 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के आसपास है स्कूल और मंदिर।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहस्त्रधारा रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन देते हुए शराब की दुकान तत्काल हटाने की मांग की।
विज्ञापन
बुधवार को महानगर सह मंत्री सूरज रावल के नेतृत्व में छात्र जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यहां दुकान का होना औचित्यपूर्ण नहीं है। उनका कहना है कि वहां एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहित आसपास अन्य स्कूल और मंदिर हैं।
विज्ञापन
छात्र हितों और युवाओं की समस्याओं को उठाना उनका समाधान कराना प्रमुख कार्य है। उन्होंने मांग की कि शराब की दुकान गलत जगह पर है। लिहाजा इसे तत्काल स्थानांतरित किया जाए। जिला आबकारी अधिकारी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन