फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Abhishek of Doon won in bodybuilding

दून निवासी अभिषेक विष्ट बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन

Tue, 12 Apr 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Abhishek of Doon won in bodybuilding
उत्तराखंड शहीद क्लासिक-2022 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में देहरादून के अभिषेक बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के खिलाड़ियों ने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया। विजेता अभिषेक बिष्ट को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन

आयोजक राहुल रांगड़ और नवीन रमोला ने बताया कि पुरुषों के विभिन्न भार वर्गों में प्रथम स्थान पर विशाल, सुरेश जोशी, हल्द्वानी के जसविंदर सिंह और अभिषेक बिष्ट रहे। द्वितीय स्थान पर रवि अग्रवाल, चरणजीत सिंह, इंदर कुमार और परम संधू रहे। शिवम कश्यप, अरुण कुमार, सूरज चंद और शुभम मेहरा तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष फिजिक चैंपियनशिप में प्रथम पुरस्कार भगत सिंह, द्वितीय दीपक कुमार और तृतीय निशांत ने प्राप्त किया। क्लासिक फिजिक प्रतियोगिता में जसविंदर सिंह प्रथम, अभिषेक द्वितीय और इंदर कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग में देहरादून की पूजा पाल प्रथम और कोटद्वार की अमीषा गोसाईं द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सहारनपुर के दिव्यांग बॉडी बिल्डर नूर खान को विशेष रूप से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में तरुण भाटिया, लेखराज गुरुंग, राजीव सिंह, राहुल बिष्ट और शाहबाज खान शामिल थे। समापन पर राज मिधास और केएन शर्मा को उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा और डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला ने प्रतियोगिता का शुुुुभारंभ किया। मेयर ने शहीदों की याद में शहीद दीवार और स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, सचिव प्रदीप कुकरेती, सत्येंद्र सिंह भंडारी, पृथ्वी सिंह नेगी, महेंद्र सिंह रावत पार्षद, रामलाल, आशीष कंडवाल, अरुण बहुगुणा, अमित छेत्री, तेजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed