फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Abhimanyu cricket academy Robbery Case: One more Accused Arrested

ईश्वरन डकैती प्रकरण: एक और बदमाश गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ, एक अब भी फरार

Fri, 03 Jul 2020 11:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jul 2020 11:04 PM IST
सार

  • आरोपी के खिलाफ दिल्ली में दर्ज हैं हत्या, लूट और डकैती के 15 मुकदमे 
  • सितंबर 2019 में हुई घटना में अब तक आठ बदमाश हो चुके गिरफ्तार 

विज्ञापन
Abhimanyu cricket academy Robbery Case: One more Accused Arrested
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन के घर हुई करोड़ों की डकैती में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, एक अब भी फरार है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ दिल्ली में हत्या, लूट और डकैती के 15 मुकदमे दर्ज हैं। प्रकरण में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। 

विज्ञापन


शुक्रवार को डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने पत्रकार वार्ता में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसओजी और राजपुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह फईम निवासी रघुवीर नगर नई दिल्ली को मुरादाबाद के करुला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। फईम एक पेशेवर बदमाश है। इस घटना में भी वह पहले गिरफ्तार हो चुके अदनान नाम के बदमाश के कहने पर शामिल हुआ था। उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं और किसी एक मामले में यह जमानत पर बाहर है। 
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि इस मामले में अब तक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, अदनान, मुजिब्बुर रहमान उर्फ पिरु, फुरकान, फिरोज, हैदर अली और अरशद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फईम फरार चल रहा था। जांच में पता चला कि वह इन दिनों रामपुर में अपनी सुसराल में रह रहा है। लिहाजा, उसकी तलाश में एक टीम रामपुर भेजी गई मगर वहां फईम नहीं मिला। जानकारी मिली कि उसकी बहनें मुरादाबाद के करुला क्षेत्र में रहती हैं और वह अक्सर वहां आता जाता है। इस सूचना पर पुलिस ने उसे मुरादाबाद में उसकी बहन के यहां से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक कलई घड़ी, 5400 रुपये और एक पीली धातु की चेन बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद फईम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डीआईजी ने बताया कि आरोपी को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए प्रार्थनापत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। ताकि, डकैती में गए सामान को बरामद करने के साथ-साथ फरार बदमाश के बारे में पूछताछ की जा सके। 

लॉकडाउन के बाद से बनाई थी रणनीति 
लगभग ढाई महीने पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने में ही व्यस्त थी। लॉकडाउन खत्म होते ही पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी। डीआईजी ने बताया कि सीओ एसओजी को इस पूरे टास्क की जिम्मेदारी दी गई थी। 

फईम ने दिया था ईश्वरन को धक्का 
घटना के वक्त फईम ने ही आरपी ईश्वरन को धक्का दिया था। पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद ईश्वरन ने बताया कि फईम के पास एक चाकू था, जिसे लहराते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी थी। उसी ने घर से विदेशी मुद्रा और अन्य सामग्री उठाई थी। 

अब तक करीब सभी बड़ी घटनाओं में कामयाबी 
डीआईजी अरुण मोहन जोशी को लगभग 10 माह का समय बीत चुका है। उनके कार्यकाल में दून पुलिस लगभग सभी बड़े मामलों का खुलासा करने में कामयाब रही है। इसके साथ ही कोराना संकट के दौरान भी पुलिस का काम हर स्तर पर सराहा गया। लॉकडाउन के बाद अब पुलिस का पूरा ध्यान फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने पर है।

10 हजार के इनाम की घोषणा
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीजी कानून व्यव्यस्था अशोक कुमार ने 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। डीजी ने फईम की गिरफ्तारी पर दून पुलिस को बधाई भी दी है। बता दें कि इस मामले के खुलासे पर पुलिस को एक लाख रुपये का इनाम भी मिल चुका है।

कब क्या हुआ 

30 सितंबर 2019- रात आठ से नौ बजे के बीच सशस्त्र बदमाशों ने ईश्वरन के घर डकैती को अंजाम दिया। 
30 सितंबर 2019- वीरेंद्र, अदनान, मुजिब्बुर रहमान और फुरकान की गिरफ्तारी। 
01 अक्तूबर 2019- फिरोज को गिरफ्तार किया गया। 
02 अक्तूबर 2019- हैदर नाम का बदमाश हत्थे चढ़ा। 
03 अक्तूबर 2019- अरशद नाम का बदमाश गिरफ्तार हुआ। 

लगभग 80 लाख रुपये का माल बरामद 
आरपी ईश्वरन के अनुसार अब तक लगभग 80 लाख रुपये की बरामदगी दून पुलिस करा चुकी है। पुलिस के अनुसार यह लूटे गए माल का काफी बड़ा हिस्सा है। क्योंकि, ईश्वरन के घर से ज्यादातर जेवरात ही लूटे गए थे। इन जेवरातों को बदमाशों ने सुनार के यहां गलवा दिया था। गलाया हुए सोने से बदमाशों को जो रकम मिली थी वह लगभग सब पुलिस ने बरामद कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed