फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Abdul had become a Muslim

Dehradun News: छांगुर गिरोह के संपर्क में आने के बाद मुस्लिम बना था अब्दुल

Sat, 19 Jul 2025 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Abdul had become a Muslim
धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश एटीएस ने सहसपुर के शंकरपुर निवासी अब्दुल रहमान को हिरासत में लिया था। अब्दुल मूल रूप से यूपी के मैनपुरी जिले का रहने वाला है। वह जन्म से हिंदू था, लेकिन जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरोह के संपर्क में आने के बाद उसने धर्मांतरण कर इस्लाम धर्म अपनाया था। इसके बाद वह बेहद कट्टर हो गया। करीब ढाई वर्ष पहले खुफिया पु़लिस ने उसकी देश और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहने की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ दशक पूर्व अब्दुल रहमान मैनपुरी से सेलाकुई क्षेत्र में काम की तलाश में आया था। वह सहसपुर के शंकरपुर क्षेत्र में रह रहा था। करीब 12 वर्ष पूर्व वह जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरोह के संपर्क में आया। उसके बाद उसने अचानक धर्मांतरण कर इस्लाम धर्म अपना लिया। शंकरपुर में उसका परिवार भी रहता है। अब्दुल टैक्सी चलाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक धर्मांतरण के बाद अब्दुल रहमान में स्वभाव में अचानक परिवर्तन आ गया। वह कट्टरपंथ की राह पर चल पड़ा। वह देश और संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय होने लगा। खुफिया पुलिस ने अब्दुल रहमान की गतिविधियों की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी थी। हालांकि अभी स्थानीय पुलिस को यह जानकारी नहीं है कि अब्दुल रहमान छांगुर के गिरोह में शामिल था या नहीं। फिलहाल विकासनगर क्षेत्र में बीते दो वर्षों में युवतियों के धर्मांतरण के करीब आठ मामले सामने आए हैं। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए पुलिस को सत्यापन अभियान चलाकर धर्मांतरण गिरोह संचालित कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसएसपी अजय सिंह ने कहा, आरोपी के देश विरोधी और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहने के मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed