{"_id":"5d3cb1888ebc3e6ceb431707","slug":"abducted-for-abduction-of-parking-fee-dehradun-news-drn3144016130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग शुल्क न देने पर अपहरण कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग शुल्क न देने पर अपहरण कर पीटा
विज्ञापन
देहरादून। पार्किंग शुल्क का विरोध करने पर उत्तरकाशी रूट के दो वाहन चालकों को अगवा कर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में शहर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि अवैध वसूली का विरोध करने पर यह घटना हुई है।
उत्तरकाशी के दऊली निवासी गणेश भट्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घंटाघर के पास एमडीडीए की निशुल्क पार्किंग है। बावजूद इसके कई साल से शेर सिंह राणा आदि उत्तरकाशी रूट पर चलने वाली मैक्स आदि वाहनों से अवैध वसूली कराता है। जून में इसकी लिखित शहर कोतवाली से की गई थी। इसी खुन्नस में आरोपी ने अपने एक साथी की मदद से 26 जुलाई को उसे और दूसरे ड्राइवर शिव कुमार को एक वाहन में जबरन डालकर ले गए। इसके बाद तीन घंटे तक बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। बाद में आरोपी में जान से मारने की धमकी देकर उन्हें वीराने में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
देहरादून। नेहरू कॉलोनी में एक महिला ने ससुराल पक्ष के अलावा ननदोई पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में सबकुछ ठीक चल रहा था। ननदोई की वजह से बंटवारा हो गया। इसके अलावा पति की अनुपस्थिति में ननदोई ने उसकी नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ कर चुका है। अब आरोपी पति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वकील दंपति पर जान से मारने की धमकी का आरोप
देहरादून। नालापानी रोड निवासी एक अधिवक्ता की तहरीर पर वकील दंपति पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा डालनवाला कोतवाली में दर्ज किया गया है। नालापानी रोड निवासी जितेंद्र ग्रोवर का आरोप है कि वकील रमेश कुमार और उसकी पत्नी उसके मकान को कम दामों पर खरीदकर उसे यहां से बाहर निकालना चाहते हैं। कुछ दिन पहले पीपल का पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में आरोपी दंपति ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।