विकासनगर। आप आदमी पार्टी के चकराता विधान सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दर्शन डोभाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें कृष्णा जोशी, अर्पणा चौहान, बिंदु सजवाण ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दर्शन डोभाल ने उन्हें पार्टी की टोपी पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई।
दर्शन डोभाल ने कहा कि आप के 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी से कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। अभियान को प्रदेश की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। हजारों की संख्या में लोग मुफ्त बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चकराता विधानसभा में भी लोगों को इसे लेकर भारी उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग गारंटी कार्ड बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चकराता विधानसभा क्षेत्र में अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए टीमें बढ़ाई जाएंगी। इस मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण बिजल्वाण , उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, सचिव महावीर चौहान, अर्जुन चौहान आदि मौजूद रहे।