{"_id":"617ef95b5d892f3e7018c41f","slug":"aap-protested-outside-cabinet-minister-s-residence-mussoorie-news-drn3949953131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के मसूरी के आवास के बाहर प्रदर्शन , ,कैबिनेट मंत्री के पङोसी ने शोर नही करने कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के मसूरी के आवास के बाहर प्रदर्शन , ,कैबिनेट मंत्री के पङोसी ने शोर नही करने कहा
आम आदमी पार्टी ने किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के मसूरी के आवास के बाहर प्रदर्शन , ,कैबिनेट मंत्र?
- फोटो : MUSSOORIE
Link Copied
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बालाहिसार स्थित आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन पर ऐतराज जताने पर रिटायर्ड शिक्षक सतीश शर्मा से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि भाजपा के कई विधायक अपनी विधायक निधि नहीं खर्च कर पाए हैं। ऐसे विधायकों से हिसाब मांगने के लिए उनके आवास पर प्रदर्शन कर जवाब मांगा जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को बालाहिसार स्थित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया, लेकिन विधायक आवास में मौजूद नहीं थे। पिरशाली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का विकास का दावा खोखला है। विधायक निधि तक खर्च नहीं हो पाई है। भ्रष्टाचार चरम पर है, क्षेत्र में कोई स्कूल भी नहीं खोला गया, रोजगार, स्वास्थ्य, महंगाई आदि मुद्दों पर सरकार मुंह छुपा रही है। प्रदर्शन में सुनील पंवार, शमसेर सिंह, दीपेन्द्र भंडारी, शहर अध्यक्ष जय गोपाल, वंदना भंडारी, विजय लक्ष्मी, सुमित दयाल, हरपाल खत्री, सुदेश सैनी, क्षेत्र पाल सिंह, सलमा खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं रिटायर्ड शिक्षक से नोकझोंक के बारे में पिरशाली ने कहा कि उनकी पत्नी वास्तव में बीमार हैं। हम उनके घर जाकर हर संभव मदद का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं की वजह से हुई परेशानी के लिए माफी भी मांगने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।