{"_id":"5a6db81c4f1c1bb3208b5e02","slug":"aap-party-preparation-for-nagar-nikay-chunav","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी आप, इस रणनीति पर कर रही है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी आप, इस रणनीति पर कर रही है काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Sun, 28 Jan 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
आप
- फोटो : SELF
अप्रैल माह में संभावित निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।
विज्ञापन
नगर मुख्यालय पर आयोजित पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निकाय और लोक सभा चुनावों में एकजुटता से काम करने पर जोर दिया गया। साथ ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग पर चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया।
जिला संयोजक हरीश नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्णप्रयाग विधानसभा के प्रभारी देवी प्रसाद मैखुरी ने कहा कि अप्रैल माह में होने वाले निकाय चुनावों में आप पूरी ताकत के साथ उतरेगी। कहा कि निकाय गठन के बाद भी लोगों से भवन कर, व्यापार कर, सफाई कर, कूड़ा उठान कर हर वर्ष पानी के बिलों में बढ़ोत्तरी कर मोटी धनराशि वसूली जाती है, लेकिन स्वच्छ पानी, मोहल्लों और गांवों की सफाई, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन के क्षेत्र में सरकारें खरी नहीं उतर पाती हैं। ऐसे में आप स्थानीय मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में सुशील ध्यानी, पीएस राणा, अवतार दानू, रघुवीर खत्री, पंकज रावत, अनूप रावत, भूपाल राणा, अनिल कुंवर, प्रेम रावत, विजय सती, तेजेंद्र कंडारी, शिवराज मर्तोलिया, विजयपाल रांगड़, विजय कंडवाल, दिनेश पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन