{"_id":"57801a2d4f1c1b291e7fa0dd","slug":"aahdaar-card-submition-date-extended-for-six-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग न हो परेशान, आधार जमा करने को छह महीने और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग न हो परेशान, आधार जमा करने को छह महीने और
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Jul 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली पेंशन को लेकर दिव्यांगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आधार कार्ड नहीं होने पर भी अगले छह महीने तक उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। इस संबंध में शासनादेश जारी हो चुका है।
विज्ञापन
जिन बुजुर्गों के पास आधार कार्ड नहीं थे, समाज कल्याण विभाग ने उन्हें इस बार पेंशन नहीं दी थी। ऐसे में दिव्यांगों की परेशानी बढ़ गई थी, लेकिन शासन की ओर से उन्हें अब राहत दे दी गई है। शासनादेश के अनुसार छह महीने के भीतर आधार कार्ड को विकलांग पेंशन से लिंक करना आवश्यक है।
विज्ञापन
यदि किसी विकलांग की ओर से आधार कार्ड के लिए आवेदन कर दिया गया है और वर्तमान तक उसका आधार नंबर आवंटित नहीं हुआ है तो उसकी रसीद देखकर एवं अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर पेंशन वितरित की जाएगी। साथ ही जिन विकलांग व्यक्तियों के आधार कार्ड बन गए हैं, उन्हें विकलांग पेंशन से लिंक करना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
देखिए क्या कहते हैं
शासनादेश के बाद छह महीने तक दिव्यांगों को आधार कार्ड में छूट दे दी गई है। जिन दिव्यांगों के पास आधार कार्ड नहीं है। उन्हें नजदीकी आधार कैंप में ले जाकर उनका आधार कार्ड बनवाया जाएगा। इसके लिए संबंधित सहायक समाज कल्याण अधिकारी और ग्राम अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है।
-अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
Published By: Vivek Singh