फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online Aadhaar cards are being made in dehradun on the lines of passports

काम की खबर: पासपोर्ट की तर्ज पर बनाए जा रहे आधार कार्ड, करना होगा बस ये एक काम, पढ़ें जरूरी जानकारी

Wed, 18 Oct 2023 03:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 18 Oct 2023 03:24 PM IST
सार

ऑनलाइन सुविधा दून में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकृत जीएमएस रोड स्थित आधार सेवा केंद्र और न्यू रोड डालनवाला स्थित आधार सेवा केंद्र पर शुरू की गई है।

विज्ञापन
Online Aadhaar cards are being made in dehradun on the lines of passports
आधार कार्ड - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

पासपोर्ट सेवा की तरह अब आधार कार्ड बनवाने के लिए भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए यूआईडीएआई की अधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर अपना केंद्र चुनने के बाद आवेदन में लगने वाले शुल्क का भी ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। इसके बाद दिन व समय के साथ स्लाट बुक कर दिया जाएगा।I

विज्ञापन


ऑनलाइन सुविधा दून में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकृत जीएमएस रोड स्थित आधार सेवा केंद्र और न्यू रोड डालनवाला स्थित आधार सेवा केंद्र पर शुरू की गई है। इससे समय की बचत व किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकता है। दोनों केंद्रों पर सप्ताह के सातों दिन आधार कार्ड बनाए और अपडेट किए जा रहे हैं। दोनों केंद्रों में आवेदकों की सुविधा के लिए प्रोसेसिंग काउंटर, कैश काउंटर, वेटिंग रूम और वेरीफिकेशन काउंटर अलग से बनाए गए हैं। साल 2019 में बने दोनों केंद्रों में अभी तक करीब छह लाख नए आधार कार्ड बनाए व अपडेट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


National Film Awards: उत्तराखंड की सृष्टि की फिल्म ‘एक था गांव’ को मिला अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन अपडेट होगा निशुल्क
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है, तो उसे समय रहते अपडेट करा लें, नहीं तो आपके कई काम अटक सकते हैं। ऐसे में आप 14 दिसंबर तक स्वयं ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करते हैं तो वह निशुल्क होगा। जबकि, आधार केंद्रों पर अपडेट के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।I

इन कार्यों के लिए आधार अपडेट करना है जरूरी
अगर आप वन नेशन वन राशन कार्ड याेजना से राशन लेते हैं तो आपका आधार कार्ड अपडेट होना बहुत जरूरी है। जबकि, नया बैंक खाता खुलवाने, नया सिम कार्ड लेने, छात्रवृत्ति लेने, गुमशुदा लोगों को उनके परिवारजनों से मिलवाने और इनकम टैक्स रिटर्न वेरीफाई करने के लिए आधार कार्ड का अपडेट होना बहुत जरूरी है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed