Dehradun: साथियों संग घूमने गया युवक टोंस नदी में नहाते समय डूबा, पानी में 20 फीट गहराई से बरामद किया गया शव
शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि एक युवक टोंस नदी में डूब गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर उसके दोस्त मौजूद थे। युवकों ने बताया कि वह यहां पर घूमने आए थे। इस बीच अन्य दोस्तों के साथ विनोद नदी में नहाने चला गया। अचानक वह नदी में ओझल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपुर क्षेत्र में साथियों संग घूमने गए युवक की टोंस नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। युवक का शव पानी में 20 फीट गहराई से बरामद किया गया। युवक देहरादून में पीएनबी हाउसिंग कंपनी का कर्मचारी था। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
घटना जोहड़ी गांव के पास की है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि एक युवक टोंस नदी में डूब गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर उसके दोस्त मौजूद थे। उन्होंने युवक का नाम विनोद लाल पुत्र भरपुरी लाल निवासी खपरौली खोला, कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल बताया। युवकों ने बताया कि वह यहां पर घूमने आए थे। इस बीच अन्य दोस्तों के साथ विनोद लाल नदी में नहाने चला गया। अचानक वह नदी में ओझल हो गया।
ये भी पढ़ें,,.डॉक्टर की दर्दभरी कहानी: रात लूडो खेला फिर पत्नी के साथ लगाया मौत का इंजेक्शन, एक सवाल ने बचा ली बेटे की जान
इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम भी युवक को तलाश नहीं पाई। इसके बाद ऋषिकेश के ढालवाला से डीप डाइविंग टीम को बुलाया गया। रात करीब करीब 10 बजे तक टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। एसओ ने बताया कि जिस जगह पर घटना हुई वहां लोहे के एंगल थे और पानी भी गंदा था। ऐसे में एसडीआरएफ की इस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात शव को बरामद कर लिया गया। युवक के शव को मोर्चरी में रखा गया है।
धोबी घाट पर मिला पश्चिम बंगाल के युवक का शव
धोबीघाट के पास बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया, बृहस्पतिवार सुबह वुड स्टॉक स्कूल के नीचे धोबी घाट पर एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
ये भी पढें...Uttarakhand: अब लड़कियों के पास भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में जगह बनाने का मौका, बर्मिंघम में होगी चैंपियनशिप
पुलिस न मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया। इस दौरान पता चला कि मृतक का नाम विजय (32) दर्ज है और वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। कोतवाल ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।