फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man and a girl had a fight over some issue. In this

Dehradun News: युवक और युवती के झगड़े के बाद एक संगठन ने किया हंगामा

Tue, 10 Oct 2023 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
A young man and a girl had a fight over some issue. In this
Iदेर रात पटेलनगर क्षेत्र में युवक-युवती के अलग-अलग समुदाय के होने की फैली थी अफवाहI
विज्ञापन




एक युवक और युवती किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें युवक ने युवती को थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद अफवाह फैली कि दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। ऐसे में एक संगठन ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन, जब पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ और पता चला कि युवक और युवती एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

घटना रविवार देर रात पटेलनगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी पटेलनगर में तीन युवती एक कमरे में रहती हैं। तीनों एक कंपनी में काम करती हैं। रात के समय इनमे से एक युवती अपने दोस्त से सड़क पर खड़ी होकर बात कर रही थी। इसी बीच युवक ने युवती को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों में सुलह हुई और युवती के कमरे में चले गए। थोड़ी देर में वहां पर एक संगठन से जुड़े लोग भी पहुंच गए। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। संगठन के लोग युवक को दूसरे समुदाय का समझ रहे थे।
विज्ञापन


हंगामा होते देख युवक ने खुद को कमरे के टॉयलेट में बंद कर लिया। मौके पर पुलिस पहुंची और हंगामा शांत करा युवक को टॉयलेट से बाहर निकाला। पता चला कि युवक भी युवती के ही समुदाय से ताल्लुक रखता है। इसके बाद संगठन के लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed