फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young girl beat up a young man who was molesting her

देहरादून: सरेराह छेड़खानी कर रहे युवक को युवती ने धुना

Thu, 12 Aug 2021 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 12 Aug 2021 01:24 AM IST
सार

घंटाघर के पास एक युवती अपने किसी काम से दर्शनलाल चौक की ओर जा रही थी। उसके आगे चल रहा एक युवक अपने आगे वाली एक लड़की से छेड़खानी कर रहा था। इस बीच वह लड़की तो वहां से चली गई।

विज्ञापन
A young girl beat up a young man who was molesting her
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सरेराह छेड़खानी करने वाले युवक को युवती ने सड़क पर ही धुन डाला। हंगामा होते देख वहां पर भीड़ भी जमा हो गई। युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद युवक ने चौकी में युवती से माफी मांग ली, जिस पर उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


मामला घंटाघर के पास का है। यहां एक युवती अपने किसी काम से दर्शनलाल चौक की ओर जा रही थी। उसके आगे चल रहा एक युवक अपने आगे वाली एक लड़की से छेड़खानी कर रहा था। इस बीच वह लड़की तो वहां से चली गई। आरोप है कि जब वह युवक के सामने आई तो युवक ने उससे भी छेड़खानी की।
विज्ञापन


इस बात पर गुस्साई लड़की ने युवक को तमाचा जड़ दिया और वहीं पर पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से भी कुछ लोगों ने युवक को पीटा, लेकिन कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले युवक को पिकेट पर मौजूद पुलिस को सौंपा गया। कुछ देर बाद वहां चौकी धारा से पुलिस आई और युवक को अपने साथ ले गई। लड़की भी वहां पहुंची। इंस्पेक्टर कोतवाली रितेश साह ने बताया कि युवक ने लड़की से माफी मांग ली थी। इस पर लड़की ने भी उसके खिलाफ शिकायत नहीं दी। इस कारण उसे चौकी से ही छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed