फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A woman was sexually harassed on the pretext of marriage

Dehradun News: शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन उत्पीड़न

Sat, 14 Jun 2025 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A woman was sexually harassed on the pretext of marriage
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iपांच लाख रुपये ठगने का भी आरोप, पटेलनगर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
I
Iयुवती को शादी का झांसा देकर युवक ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोप है कि युवक ने युवती से पांच लाख रुपये भी ठग लिए। पुलिस ने मुजफ्फरनगर के निराना के रहने वाले आरोपी सउद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सउद पर आरोप यह भी हैं कि उसने युवती का जबरन गर्भपात कराया।
I
Iएसएचओ पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि युवती क्षेत्र में एक सैलून चलाती है। सउद से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई और सउद ने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि अक्तूबर 2023 को उसने यौन उत्पीड़न किया। साथ ही उसे झांसा देता रहा कि वह उसे पत्नी के रूप में ही रखेगा। सउद ने युवती से 5.19 लाख रुपये, एक सोने की अंगूठी और मां के सोने के कुंडल भी ले लिए। पीड़िता ने शादी की बात उठाई तो सउद ने परिवार का बहाना बनाकर टालमटोल शुरू कर दी।
विज्ञापन

I
Iइस बीच पता चला कि वह गर्भवती हो गई। इस पर उसने गर्भनिरोधक गोलियों से उसका गर्भपात करा दिया। 18 दिसंबर 2023 को युवती को रक्तस्राव होने लगा। सउद पीड़िता को कई अस्पतालों में ले गया। वहां इलाज करने मना किया गया। इसके बाद बल्लूपुर चौक के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया। यहां ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने पीड़िता की बच्चेदानी निकाल दी। डॉक्टरों ने उस वक्त बताया था कि गोलियों से बच्चेदानी फट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइससे पीड़िता कभी भी भविष्य में मां नहीं बन पाएगी। अब आरोपी सउद उसे छोड़कर चला गया। आरोप है कि उसके परिवार वालों ने भी युवती को धमकियां दीं। आरोप यह भी हैं कि सउद ने उसके आपत्तिजनक फोटो भी खींचे थे, जिन्हें अब वह वायरल करने की धमकियां दे रहा है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed